विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस का बिगुल बजा, प्रियंका गांधी के नर्मदा पूजन से शंखनाद

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने बिगुल बजा दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नर्मदा पूजन और संकल्प के साथ इसका शंखनाद किया। वहीं, भाजपा ने प्रियंका गांधी के नर्मदा पूजन को चुनावी हिंदू बताया।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए महाकौशल से शंखनाद किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा को संस्कारधानी जबलपुर में नर्मदा पूजन के लिए बुलाकर चुनावी बिगुल बजाया है। यहां प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के सभी नेताओं ने ग्वारीघाट पर नर्मदा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया और इसके पूर्व नर्मदा की पूजन आरती में शामिल हुए। इस मौके पर नर्मदा की चुनरी को अर्पित चुनरी को प्रियंका गांधी को सौंपा गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, विधायकगण तरुण भनोत, लखन घनघोरिया, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल सहित कई नेता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today