पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन को पैरालिसिस, वन विहार में इलाज शुरू

पन्ना टाइगर रिजर्व की दस साल की एक बाघिन को कमर में पैरालिसिस हो गया है। उसे वहां से रेस्क्यू कर भोपाल के वन विहार में लाया गया है जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।

वन विहार की अधिकृत जानकारी के मुताबिक पन्ना टाइगर रिजर्व में दस साल की एक बाघिन को पैरालिसिस हो गया था। उसके कमर के हिस्से में पैरालिसिस हो गया था, जिसे हाइंड क्वार्टर पैरालिसिस बताया जा रहा है। इस कारण उसे शुक्रवार को वहां रेस्क्यू किया गया था और आज रात को उसे वन विहार लाया गया। इसका स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. अतुल गुप्ता व डॉ. रजत कुलकर्णी और पन्ना टाइगर रिजर्व के डॉ. नितिन गुप्ता द्वारा करने के बाद इलाज शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उसके खून के नमूने भी लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today