-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
विदेश में रहे पासपोर्ट धारकों की मिलीभगत से सीमा शुल्क अफसरों ने सरकार को लगाया चूना, CBI के छापे

विदेशों में दो साल से ज्यादा समय तक रहने वाले पासपोर्टधारकों के साथ सीमा शुल्क के अधिकारियों ने मिलीभगत कर इंपोर्ट के सामान में सरकार को मिलने वाली राशि का नुकसान किया। सीमा अफसरों और निजी व्यक्तियों का यह गठजोड़ काफी समय से चल रहा था जिसका भंडाफोड़ सीबीआई ने किया है। मध्य प्रदेश के खरगोन सहित देश के करीब सात स्थानों पर छापे मारे गए हैं।
जानकारी के मुताबिक इस गठजोड़ में सीमा शुल्क के डिप्टी कमिश्नर दिनेश धुलदिया और सुभाष चंद्रा के अलावा निजी व्यक्तियों में सुधीर पेडेकर और आशीष कामदार सहित कई अन्य लोग भी शामिल हैं। धुलदिया और सुभाष चंद्रा जब मुंबई के यूबी जेएनसीएच में डिप्टी कमिश्नर थे तब उन्होंने इस गठजोड़ के साथ मिलकर आयात होने वाली घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य चीजों का कम मूल्याकंन और काफी सामान छिपाकर लाभ अर्जित किया जाता था। इससे सरकार को सीमा शुल्क का काफी नुकसान होता रहा।
डिप्टी कमिश्नर धुलदिया व सुभाष चंद्रा गिरफ्तार
सीबीआई ने इस मामले में दो अलग-अलग केस बनाए हैं जिसमें एक केस में धुलदिया और दूसरे में सुभाष चंद्रा के साथ सुधीर पेडेकर व आशीष कामदार सहित अन्य अज्ञात आरोपियों को शामिल किया गया है। आज सीबीआई ने इन मामलों में देशभर में सात स्थानों पर छापे मारे हैं। मुंबई, नवी मुंबई के अलावा बिहार के पटना व समस्तीपुर और मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में छापे मारे गए हैं। इन स्थानों पर आपत्तिजनक दस्तावेजों के अलावा कई वस्तुएं भी बरामद हुईं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, व्यापार
Tags: bhopal breaking news, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, bhopal latest news, bhopal madhya pradesh, bhopal madhya pradesh india, bhopal madhyya pradesh india, bhopal mp, bhopal mp india, bhopal news, Bhopal news headlines, bhopal news hindi, bhopal news in hindi, bhopal news online, bhopal samachar, bhopal today, bhopalnews, breaking news, hindi breaking news, MP Breaking news, MP NewsMP Breaking news
Leave a Reply