दिल्ली में MP कांग्रेस नेताओं की हाईकमान के साथ बैठक, वीडियो-तस्वीरें वायरल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ हाईकमान की आज दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसकी पहली वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इसमें अभी तक हंसते-मुस्कुराते चेहरों के साथ सबकुछ सामान्य बताया जा रहा है लेकिन शाम तक बैठक के भीतर की बातों के बाहर आने की संभावना है।

दिल्ली में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बैठक हुई। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, राज्यसभा सदस्य व पूर्व पीसीसी चीफ दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा व राजमणि पटेल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व विधानसभा अध्य़क्ष नर्मदाप्रसाद प्रजापति सहित प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल, सह प्रभारीगण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today