विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस के वचन पत्र पर पर काफी मशक्कत चल रही है और इसके चुनाव की घोषणा के पहले सावन के महीने में आने की संभावना है लेकिन इसके पहले पार्टी का महिलाओं के लिए तैयार हो रहा पिंक वचन पत्र आ जाएगा। यह पिंक वचन पत्र कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के हाथों लांच कराया जा सकता है। पढ़िये विशेष रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कई महीनों से वचन पत्र तैयार कर रही है जिसके लिए बनाई गई समिति के अध्यक्ष विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह हैं। उनकी टीम में पूर्व आईएएस अधिकारी वीके बाथम, अजीता बाजपेयी पांडे भी हैं तो नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह से लेकर तमाम विभाग और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के प्रमुखों के राय-मशविरे के साथ वचन पत्र पर काम चल रहा है। इसकी अंतिम बैठक होना है लेकिन इसकी प्रमुख बातों पर पीसीसी चीफ कमलनाथ लगातार अपनी जनसभा व मीडिया से चर्चा में खुलकर बोल चुके हैं। महिलाओं के वादों के लिए पिंक वचन पत्र महिलाओं के लिए कांग्रेस द्वारा पिंक वचन पत्र लाया जा रहा है। यह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तरह मुख्य घोषणा पत्र से अलग होगा और इसका ऐलान मुख्य वचन पत्र के पूर्व किया जाएगा। इसमें 1500 रुपए की नारी सम्मान योजना से लेकर उन्हें 50 फीसदी स्थान व उनकी सुरक्षा जैसे मुद्दों को जोड़ा जा रहा है। पिंक वचन पत्र के लिए पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथों उसे लांच करने की तैयारी कर रही है और 12 जून को उनके जबलपुर दौरे के बाद दूसरे दौरे का प्लान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित मंत्रि-परिषद के सदस्य बैठक में टैबलेट के साथ शामिल हुए। मंत्रि-परिषद द्वा - 13/01/2026
राज्य शिक्षा केन्द्र, ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत संचालित प्राइवेट स्कूलों की मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए - 13/01/2026
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी वर्किंग एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्मा - 13/01/2026
राज्य शासन ने प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में अधोसंरचनात्मक विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (5वें चरण) को स्वीकृति प्रदान की है। योजना के अंतर्गत 3 वर - 13/01/2026
Leave a Reply