कर्नाटक में सरकार बदलते ही केंद्र में CBI डायरेक्टर बने प्रवीण सूद का पदभार हुआ, DGP रहते कराए थे चुनाव

कर्नाटक बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद ने आज सीबीआई डायरेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने हाल ही में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव कराए थे लेकिन वहां भाजपा की सरकार नहीं बनी और चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन ही उन्हें भारत सरकार ने सीबीआई डायरेक्टर बनाने के आदेश जारी कर दिए थे।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रवीण सूद कर्नाटक के डीजीपी थे। उन्होंने कर्नाटक में बेलरी और रायचुर में एसपी के रूप में काम किया। इसके बाद अपर आयुक्त ट्रैफिक बंगलुरू सिटी के बाद वे बंगलुरू तथा मैसूर पुलिस कमिश्नर भी रहे। एडीजीपी बनने पर वे प्रमुख सचिव गृह कर्नाटक भी रहे। डीजीपी आंतरिक सुरक्षा व सीआईजी रहने के साथ उन्होंने मारिशस में सलाहकार के रूप में भी सेवाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today