राघवेंद्र सिंह आयुक्त जनसंपर्क से हटे, मनीष सिंह नए जनसंपर्क आयुक्त

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले सरकार ने जनसंपर्क विभाग में फेरबदल कर आयुक्त को बदल दिया है। आयुक्त जनसंपर्क का दायित्व इंदौर कलेक्टर रहे मनीष सिंह को सौंपा गया है जिनके पास अभी भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट भी हैं।

विधानसभा चुनाव के पहले राज्य सरकार एक और प्रशासनिक फेरबदल किया है जिसमें काफी समय से आयुक्त जनसंपर्क का प्रभार संभाल रहे राघवेंद्र सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि इंदौर कलेक्टर के बाद एमडी मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम, एमडी मध्य प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम, एमडी मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन भोपाल, अपर सचिव प्रवासी भारतीय विभाग का दायित्व संभाल रहे मनीष सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। मनीष सिंह ओएसडी सह आयुक्त जनसंपर्क, एमडी माध्यम और एमडी मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन भोपाल बनाए गए हैं। वहीं, नवनीत कोठारी को एमडी मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम, एमडी मध्य प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के साथ पदेन सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग बनाए गए हैं। विवेक पोरवाल को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ सचिव जनसंपर्क की जिम्मेदारी दी गई है तो निकुंज श्रीवास्तव से प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग की जिम्मेदारी ले ली गई है।

मनीष सिंह की तेजतर्रार छवि
गौरतलब है कि मनीष सिंह की छवि काफी तेजतर्रार और बिना दबाव के काम करने की रही है। वे भोपाल और इंदौर में लंब समय तक फील्ड में पदस्थ रहे जिसमें कई बार उनके सामने चुनौती भरे मौके आए। इंदौर नगर निगम आयुक्त हो या कलेक्टर, उनके फैसलों से शहर को नई दिशा में मिली। देश में स्वच्छतम शहर की पहचान दिलाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today