शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने एशिया हिंदुत्व महाद्वीप बने, गोली-बम-बारुद पर नहीं सिद्धांत से

गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने चार लाख हिंदुओं को गाजर-मूली की तरह जिस तरह मार दिया गया। हमें दर्द है अपने पूर्वजों के मारे जाने का। इसलिए एशिया महाद्वीप हिंदुत्व बने लेकिन यह लाठी-गोली-बम या बारुद के बल पर नहीं बनेगा बल्कि सिंद्धांत के बल पर बने। पहले भारत और फिर नेपाल, भूटान से एशिया महाद्वीप हिंदुत्व बनेगा।

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती आज जबलपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही और उन्होंने वर्ण व्यवस्था को लेकर पंडितों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा गलत बताए जाने पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भागवत भी ब्राह्मण हैं तो उनके पूर्वज उनके इस बयान पर स्वर्ग में रो रहे होंगे।

जो हिंदू राष्ट्र को नहीं सह पा रहा वह रामराज्य कैसे सह लेगा
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि जो हिंदू राष्ट्र नहीं सह पा रहा, वह रामराज्य कैसे सह लेगा। छत्तीसगढ़ को लेकर उन्होंने कहा कि वहां मुस्लिमों को बाहर से लाकर बसाया जा रहा है, वहां का मुख्यमंत्री क्या हिंदू राष्ट्र को सह लेंगे। कांग्रेस के हाईकमान पर भी सवाल उठाया और कहा कि राहुल गांधी हिंदुत्व की बात करते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में हिंदू राज्य का विरोध किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today