BJP के OBC अपमान अभियान का कांग्रेस का पलटवार, मोदी को खड़गे का पत्र, कहा OBC उत्थान के लिए जातिगत जनगणना प्रकाशित

राहुल गांधी की मोदी को लेकर की गई टिप्पणी में भाजपा के ओबीसी अपमान अभियान का कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने जातीय जनगणना के आंकड़ों को प्रकाशित करने की मांग उठाई है जो ओबीसी उत्थान के लिए आधार साबित होंगे। कांग्रेस ने अब आधिकारिक रूप से जातीय जनगणना की मांग को उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग उठाई है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि नवीनतम जाति जनगणना के लिए आधिकारिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मांग को रख रहे हैं। इसके पहले भी कांग्रेस के सांसदों द्वारा इस मांग को संसद के दोनों सदनों में उठाया जा चुका है। यूपीए की सरकार के समय 2011-12 में सामाजिक और आर्थिक जनगणना कराई गई थी जिसमें 25 करोड़ परिवार शामिल किए गए थे। खड़गे ने मोदी को कहा कि 2014 में आपकी सरकार आने के बाद जातिगत आंकड़ों को प्रकाशित नहीं किया गया।
ओबीसी उत्थान का आधार बनेंगे आंकड़े
खड़गे ने मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि जातीय जनगणना के आंकड़ों से ओबीसी के उत्थान के लिए आवश्यक आंकड़े मिलेंगे जो मजबूत आधार बनेगा। जनगणना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। खड़गे ने इस पर भी आपत्ति जताई है कि 2021 की दशवार्षिक जनगणना होना थी लेकिन अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि इसे तुरंत कराया जाए और व्यापक जातिगत जनगणना को इसका अभिन्न अंग बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today