बुरहानपुर में जंगल पर कब्जा करने वालों का आतंक, सुनिये कलेक्टर-एसपी के सामने कैसे गिड़गिड़ा रहे लोग

जंगल पर कब्जा करने वालों का आतंक अब केवल जंगल तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि बस्तियों और पुलिस थाने तक पहुंच गया है। वन विभाग की चौकी के बाद वे पुलिस थाने पर हमला कर अपने साथियों को ले जाने से नहीं डर रहे हैं। आम नागरिकों ने एसपी-कलेक्टर के सामने किस तरह गिड़गिड़ाकर अपनी जान की भीख मांगी और प्रशासन से सवाल किए सुनिये वीडियो में।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले बुरहानपुर और खंडवा के जंगल पर कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारी दिन ब दिन बेखौफ होते जा रहे हैं। जंगल की अवैध कटाई कर उस पर कब्जा करने वाले इन लोगों का आतंक जंगल से अब बस्तियों और वन-पुलिस अमले पर भी दिखाई देने लगा है। पुलिस ने पिछले दिनों जंगल पर अतिक्रमण करने के मामले में कुछ लोगों को पकड़ा था जिनमें हेमा नाम की महिला भी थी। हेमा पर पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ है। जंगल पर अतिक्रमण करने वाले उनके साथियों ने गुरुवार की रात को नेपानगर पुलिस थाने पर हमला किया और हेमा सहित तीन आरोपियों को वे छुड़ाकर अपने साथ ले गए। पुलिस थाने पर हमले का पुलिसकर्मियों ने सामने भी किया लेकिन वे उन्हें लहूलुहान करके भाग निकले। उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कलेक्टर-एसपी के सामने खौफजदा लोग गिड़गिड़ाए
शुक्रवार को जब कलेक्टर भव्या मित्तल व एसपी राहुल लोढ़ा नेपानगर पहुंचे तो नागरिकों ने उनसे मुलाकात की। वे बेहद डरे हुए थे और उन्होंने रात की घटना को बताते हुए कहा कि वे अपने घर में सुरक्षित नहीं बचे हैं। रात को जब हंगामा हुआ तो जिस भी व्यक्ति ने दरवाजा खोला तो उसके घर पर पथराव किया गया। नागरिकों ने सवाल उठाया है कि अगर प्रशासन क्यों कार्रवाई से पीछे हट रहा है जबकि उसके पास भरपूर अधिकार हैं।

सर्वदलीय मंच का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं तो नेपानगर बंद
घटना के बाद शुक्रवार को कमिश्नर पवन शर्मा, डीआईजी तिलक सिंह वहां पहुंचे तो सर्वदलीय मंच के साथ उन्होंने बैठक की। पूरी घटना की समीक्षा भी की। सर्वदलीय मंच ने प्रशासन को तीन दिन का समय दिया है और गिरफ्तारी नहीं होने पर नेपानगर बंद, थाने पर धरना और नेशनल हाइवे पर चक्काजाम की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today