सरकारी अवकाश बदला पर नहीं बदली स्कूल परीक्षा की तारीख, जानिये कब कौन-सा पेपर होगा

मध्य प्रदेश में सरकार ने महावीर जयंती की अपने ऑफिसों की छुट्टी भले ही परिवर्तित कर दी है लेकिन स्कूलों में होने वाली परीक्षाएं यथावत चलेंगी। स्कूल शिक्षा विबाग ने इस तरह का आदेश जारी कर बच्चों को स्थिति साफ कर दी है। जानिये किस-किस क्लास की कौन-कौन सी परीक्षाएं थीं।

स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी और पांचवीं-आठवीं बोर्ड पैटर्न की परीक्षाएं सरकार द्वारा घोषित महावीर जयंती अवकाश तीन अप्रैल को ही अपने पूर्व निर्धारित टाइम टेबल के मुताबिक ही होंगी। 12वीं की समाजशास्त्र और पांचवीं-आठवीं की क्लास की गणित व संगीत की परीक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today