जेल अधीक्षक उषा राज को हिरासत में तोते-मछली की चिंता, ताला तोड़कर घर की पुलिस की तलाशी

उज्जैन के सेंट्रल जेल के 15 से 20 करोड़ के जीपीएफ घोटाले में आरोपी उषा राज पुलिस हिरासत में है और अब उसे अपने पालतू तोते-मछली के प्रति प्यार उमड़ रहा है। उसे जब रविवार को पुलिस घर की तलाशी के लिए सरकार निवास पर ले गई तो उसने अपने पालतू पक्षी व जलीय जीव की चिंता व्यक्त की।

उज्जैन जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज पुलिस हिरासत में है और 48 घंटे से ज्यादा समय की गिरफ्तारी हो जाने पर निलंबित किया जाना है। पुलिस उषा राज से जीपीएफ घोटाले के कई राज उगलवाना चाह रही है जिसके लिए अभी उसका पुलिस रिमांड की अवधि और बढ़ सकती है। रिपुदमन के आमने-सामने भी उसके बयान लिए जा रहे हैं। रविवार को उषा राज के घर में छिपे राजों को जानने के लिए पुलिस सरकारी निवास ले गई थी और निवास पर बेटी के ताला लगाकर जाने की वजह से काफी देर इंतजार के बाद ताला तोड़ना पड़ा था।
अंडर गारमेंट्स भी घर से लिए उषा राज ने
बताया जाता है कि जब पुलिस उषा राज को उसके सरकारी निवास पर लेकर पहुंची तो उसने घर से अपने अंडर गारमेंट्स भी साथ लिए। साथ ही अपने पालतू तोते और मछलियों को दाना खिलाकर उन्हें प्यार किया।

पुलिस ने कई बस्तों में जप्त किया रिकॉर्ड
ताला तोड़कर पुलिस ने उषा राज के घर से कई दस्तावेजों को बरामद किया है। करीब चार बस्तों में इन दस्तावेजों को रखकर पुलिस अपने साथ ले गई। जो पुलिसकर्मी अपने साथ पूर्व जेल अधीक्षक को सरकारी निवास ले गए थे, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रिकॉर्ड जप्त करने तथा उषा राज के तोते-मछली को देखने की चिंता करने और अंडर गारमेंट्स लेने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today