चुनावी जमावटः मैदानी अफसरों की तबादला सूचियां, 75 आईपीएस तो करीब 400 नायब तहसीलदार-डिप्टी कलेक्टर पदस्थ

मध्य प्रदेश में करीब सात महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए मैदानी अफसरों की जमावट शुरू हो गई है। भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नर के बाद करीब 500 नायब तहसीलदार से लेकर संयुक्त कलेक्टरों की पदस्थापनाएं की गई हैं। रात को 75 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी की गई जिसमें 32 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। सरकार ने 15 एसपी को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में पदस्थ किया है तथा 17 नई अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। भोपाल-इंदौर की तरह ग्वालियर-जबलपुर-छतरपुर के पुलिस अधीक्षकों को नए जिलों में कप्तान बनाकर भेजा गया है। देखिये आईपीएस की पूरी सूची के साथ समाचार विश्लेषण।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं जिसके लिए तीन साल या गृह नगर आदि पाइंट पर चुनाव आयोग की सख्ती शुरू होने के पहले राज्य सरकार अपने पसंदीदा अधिकारियों को मैदानी पदस्थापना में तवज्जोह देती है। इसके तहत कुछ दिन पहले भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नरों सहित दर्जनभर आला पुलिस अफसरों की पदस्थापना बदली गई थी। भोपाल-इंदौर जैसे जिलों में सरकार अपनी पसंद के पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना करती रही है और इस सरकार को मौजूदा अधिकारियों से उपयुक्त अधिकारी पुलिस महकमें में नहीं मिले। पुलिस आयुक्त प्रणाली के लिए अतिरिक्त महानिदेशक या पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना होना चाहिए और अभी दोनों जिलों में एडीजी आयुक्त है। सरकार के पास अभी 49 एडीजी और 27 आईजी उपलब्ध हैं लेकिन इन 76 अधिकारियों में से उसे दो अपनी पसंद के अफसर तलाशने में मौजूदा एडीजी ही मिले हैं।

31 जिलों के एसपी बदले
राज्य शासन ने रात को आईपीएस की 75 अधिकारियों की लंबी तबादला सूची जारी की जिसमें 31 जिलों के एसपी बदल दिए गए। इनमें से छह जिलों में डीआईजी पद पर पदोन्नत हो चुके अधिकारी भी शामिल हैं जो अब तक एसपी के रूप में काम देख रहे थे। इनमें विदिशा, सागर, रीवा, राजगढ़, कटनी व सीधी जिले शामिल हैं। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें भोपाल-इंदौर के बाद अब जबलपुर-ग्वालियर भी हैं। इनके अलावा अन्य जिलों में उज्जैन, निवाड़ी, सिंगरौली, टीकमगढ़, हरदा, गुना, अलीराजपुर, शिवपुरी, आगर-मालवा, धार, बैतूल, खंडवा, देवास, अशोक नगर, मंडला, रतलाम, नीमच, बड़वानी, छतरपुर, दतिया, शाजापुर, मंदसौर, नरिसंहपुर व छिंदवाड़ा शामिल हैं। 15 पुलिस अधीक्षकों को तो एक जिले से दूसरे जिले में कप्तान बनाकर भेजा गया है जिनमें अमित सांधी, टीके विद्यार्थी, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, वीरेंद्र कुमार सिंह, सिद्धार्थ बहुगुणा, मनोज कुमार सिंह, राजेश सिंह, राकेश सगर, विवेक सिंह, रघुवंश कुमार सिंह, यशपाल सिंह राजपूत, अभिषेक तिवारी, दीपक कुमार शुक्ला, सचिन शर्मा, अमन सिंह राठौड़ शामिल हैं।


तहसीलदारों को संयुक्त कलेक्टर का प्रभार
राज्य शासन ने आज राजस्व अधिकारियों की कई तबादला आदेश की सूचियां जारी की गईं। इनमें एक संयुक्त कलेक्टर पीसी शाक्य का सिंगल आर्डर है जो भोपाल जिले में पदस्थापना का है। इनके अलावा नायब तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख, तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख, डिप्टी कलेक्टर की सूचियां हैं। तहसीलदारों की दो अलग-अलग सूची हैं। तहसीलदारों की सूची में करीब 187 अधिकारी हैं। उल्लेखनीय बात यह है कि इन तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के अधिकार वाले पदों को मैदानी पदस्थापना दी गई है। यह पदस्थापना पूरे प्रदेश में की गई है। इसी तरह 219 सहायक अधीक्षक भू अभिलेख व अधीक्षक भू अभिलेख के पदों पर भी प्रभारी अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today