-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
CM शिवराज की छिंदवाड़ा में कमलनाथ को चुनौती, जागीर नहीं, अब छिंदवाड़ा से छुट्टी करो

कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में भाजपा ने लोकसभा की एकमात्र कांग्रेस की सीट जीतने से रोकने के लिए आज शंखनाद करते हुए उन्हें मंच से चुनौती दी। अमित शाह ने कहा कि देश को सुरक्षा केवल भाजपा ही दे सकती है। कांग्रेस केवल गरीबी हटाने का नारा देती है मगर मोदी सरकार ने गरीबों व पिछड़ों के लिए कई काम किए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ की जागीर नहीं है छिंदवाड़ा। कोई ठेका नहीं है। सरकार हमारी और जो कुछ कराया श्रेय कमलनाथ ले लेते हैं। ऐसे कमलनाथ की अब छिंदवाड़ा से छुट्टी करो। जिले को विधानसभा और लोकसभा में कांग्रेस मुक्त कराने का संकल्प दिलाया।
छिंदवाड़ा की सातों विधानसभा और 2024 में लोकसभा जीतने का संकल्प दिलाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के लिए लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। जनजातीय और ओबीसी के सम्मान की रक्षा केवल भाजपा ने की है। बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रूप मनाने को याद दिलाया और कांग्रेस की आलोचना की। उसने कांग्रेस ने पिछड़े समाज को कभी प्रगति नहीं की। वहीं भाजपा ने पिछड़ा समाज के आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया और गरीब आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया।
कांग्रेस ने गरीबी का केवल हटाने का नारा दिया, काम नहीं किया
शाह ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का केवल नारा दिया, गरीबों के हित में कोई काम नहीं किया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 करोड़ के बैंक खाते खुलवाये, 13 करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर दिए, 10 करोड़ के शौचालय बनवाए, तीन करोड़ को स्वयं का घर दिया और 60 करोड़ को आयुष्मान से जोड़कर स्वास्थ्य सुविधाएं दीं। गरीब के घर में पांच किलो अनाज पहुंचाया।
कमलनाथ से सवाल
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कमलनाथ से सवाल किया कि आपको एक मौका दिया था लेकिन भ्रष्टाचार करके शिवराजजी जो छोड़कर गए थे वह संपत्ति को भी लूटखसोट लिया। कराहना सिंचाई परियोजना में बिना प्रक्रिया के एडवांस पेमेंट किया। इसमें उनके आसपास के लोगों के नाम आए तो अगस्टा वेस्टलैंड घपले भी उनके नाम आए। बेरोजगारी भत्ता, निराश्रित पेंशन नहीं मिला। शिवराज सरकार की योजनाओं को कमलनाथ ने सरकार में आते ही बंद कर दिया। शाह ने शक्कर कारखाना, खदान, डेम जैसे कई वादों को याद कराया और सवाल पूछा कि क्यों नहीं पूरे किए। कांग्रेस और कमलनाथ वादा करके भूल जाते हैं।
धारा 370 की समाप्ति याद कराई
शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी धारा 370 कश्मीर से हटाने की कोशिश नहीं की लेकिन भाजपा ने एक झटके में संसद में बिल लाकर धारा 370 हटा दी। कांग्रेस सरकार में हमारे देश के जवानों की सिर काट दिए जाते थे लेकिन मोदी सरकार आते ही सर्जिकल स्ट्राइक कर जवाब दिया। आतंकवादियों को सफाया करने का काम भाजपा ने किया है। देश को सुरक्षा केवल और केवल भाजपा कर सकती है। मध्य प्रदेश में भी जनजातीय समाज के लिए पेसा कानून लागू करने का किया गया।
सीएम का कांग्रेस में गांधी-कमलनथ परिवार पर हमला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के गांधी व कमलनाथ परिवार पर हमला बोला। कहा कि ऊपर प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी! नीचे प्रदेश अध्यक्ष – कमलनाथ, मुख्यमंत्री कौन बनेगा – कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा – कमलनाथ, युवाओं का नेता – नकुलनाथ! पूरी कांग्रेस हो गई अनाथ। चौहान ने आव्हान किया कि कमलनाथ की अब छुट्टी करो।
कांग्रेस को सीएम का जवाब
सीएम चौहान ने कहा कि कांग्रेस वाले सिंचाई काम्पलेक्स परियोजना का काम रोकने पर सवाल कर रहे हैं तो उन्हें बताना चाहता हूं कि उसमें जो भ्रष्टाचार हुआ था, उसके कारण रोका गया। बिना काम के 2150 करोड़ रुपए का एडवांस पेमेंट कर दिया गया। जब भाजपा सरकार बनी तो जांच में अधिकारी सस्पेंड भी हुए। चौहान ने कमलनाथ पर सवा साल की सरकार में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि जो मेडिकल कॉलेज 800 करोड़ में बनना था वह कमलनाथ के समय 1500 करोड़ रुपए का स्वीकृत हुआ।
Leave a Reply