-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
युवाओं को परीक्षाओं के लिए एक बार परीक्षा शुल्क लगेगा, CM शिवराज का यूथ महापंचायत में ऐलान

मध्य प्रदेश में अब सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा बल्कि एक बार परीक्षा शुल्क जमाकर बेरोजगार सभी परीक्षाओं व इंटरव्यू को देने के लिए पात्र मान्य हो जाएगा। यही नहीं युवाओं के इनोवेटिव आइडिया के लिए स्टार्टअप पॉलिसी के माध्यम से विश्विद्यालय स्तर पर इम्पलीमेंट करने में आने वाली वित्तीय परेशानिय़ों को देखते हुए सरकार ने अलग से 100 करोड़ रुपए से इनोवेटिव फंड बनाने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोती नेहरू स्टेडियम में आयोजित यूथ महापंचायत में युवाओं के लिए ऐसे कई फैसलों का मंच से ऐलान किया। उन्होंने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू को याद करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने चांदी की तस्तरी में हमें आजादी नहीं दी। आजादी के लिए हजारों क्रांतिकारी फांसी के फंदे पर झूले हैं। चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर पिछले साल यूथ महापंचायत आयोजि की थी और इस साल भी यूथ पंचायत की जा रही है। मगर आजादी के बाद की सरकारों ने हमें सिर्फ एक परिवार के बारे में बताया। नेहरू, इंदिरा गांधी का नाम बताया गया लेकिन चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, झांसी की रानी को, सुखदेव, राजगुरू को, वीर सावरकर को, टंटया मामा को, कुंवर सिंह को भुला दिया गया।
सवा लाख पदों पर भर्तियां
यूथ महापंचायत में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी नौकरियों के रूप में रोजगार के लिए सवा लाख पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इनमें से 50 हजार भर्तियां हो चुकी हैं। अभी जो इनवेस्टर समिट हुई थी उसमें 15 लाख 42 हजार 550 करोड़ रुपए निवेश आया है। इसके माध्यम से भी 29 लाख नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सरकार हर महीने एक रोजगार दिवस मनाया जा रहा है जिसमें ढाई लाख बच्चों को लोन स्वीकृत हो चुका है।
मेधावी योजना की आय सीमा बढ़ाई
मुख्यमंत्री ने मेधावी योजना की आय सीमा छह लाख रुपए से बढ़ाकर आठ लाख रुपए करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नीट के रिजल्ट की दो सूची बनाकर सरकारी स्कूलों के बच्चों को अलग से पांच फीसदी रिजर्वेशन देने की नई व्यवस्था भी की जा रही है। मेडिकल की एजुकेशन हिंदी में करने के बाद अब जल्द ही मेडिकल में हिंदी की सीटें भी रिजर्व करने की योजना पर काम चल रहा है।
भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क
सीएम चौहान ने कहा कि भोपाल में सिंगापुर की तर्ज पर स्किल ग्लोबल पार्क बना रहे हैं, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर में भी ग्लोबल स्किल पार्क बनाएंगे, जिससे गुणवत्तापूर्ण व्यवसायिक शिक्षा हमारे युवाओं को मिल सके। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में एक लाख से 50 हजार तक लोन बैंक देगा जिसकी गारंटी सरकार ले रही है।
मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना
यूथ महापंचायत में मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ते को विपक्षी दलों की बेईमानी बताया और कहा कि वे बेरोजगार युवाओं को अलग अलग उद्योग, सर्विस सेक्टर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, ट्रेड इंडस्ट्री, तकनीकी सेक्टर की ट्रेनिंग देंगे। ट्रेंनिंग के दौरान युवाओं को सरकार 8000 रुपए देगी और कंपनियां अलग उन्हें राशि देंगी। यह मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना के रूप में सरकार शुरू कर रही है। इसके लिए एक हजार करोड़ के बजट का प्रावधान किया जा रहा है। 1 जून से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे और उसमें उन संस्थानों के नाम भी डाले जाएंगे जिन्हें जॉब देना है।
प्रमुख घोषणाएं
- अगले साल जो बजट आएगा उसमें युवा बजट अलग से आएगा।
- इस साल 750 करोड़ का बजट है खेल विभाग का।
- मध्यप्रदेश में खेली एमपी यूथ गेम आयोजित किये जाएंगे।
- योग की शिक्षा शुरू करेंगे, हर गांव में खेल का मैदान बनाया जाएगा।
- बच्चों के लिए अलग-अलग भाषाएं सीखने इंक्यूबेशन सेंटर खोले जाएंगे।
- 100 करोड़ की लागत से स्टूडेंट इनोवेशन फंड बनाया जाएगा।
- जिला स्तर पर विवेकानंद युवा संसाधन केन्द्र शुरू करेंगे।
- मां तुझे प्रणाम योजना के तहत यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।
युवा नीति के लिए दस हजार सुझाव
चौहान ने कहा कि प्रदेश की यूथ पॉलिसी बनाई है जो दस हजार सुझावों के आधार पर बनी है। इसमें भाजयुमो व एबीवीपी ने भी युवाओं से सुझाव लिए हैं।
मध्यप्रदेश युवा नीति का उद्देश्य
- प्रदेश के युवा ऐसे उद्यमी बनें जो आत्मविश्वास के साथ जोखिम लेने के लिए तैयार हों।
- आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागरुक हों।
- मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
- कृषि एवं पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी हों।
- समावेशी एवं न्यायपूर्ण हो।
- प्रतिभागिता की भावना से युक्त हों।
- वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त हों।
- तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ हों।
- अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त हों।
- राष्ट्र निर्माण एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित हो।
- भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ हो।
- शिक्षा एवं कौशल अर्जित कर रोजगार के योग्य हों।
मध्यप्रदेश युवा नीति के कार्यक्षेत्र - शिक्षा एवं कौशल।
- रोजगार एवं उद्यमिता।
- स्वास्थ्य।
- युवा नेतृत्व और सामाजिक कार्य।
- खेल एवं फिटनेस।
- कला एवं संस्कृति।
- पर्यावरण सुरक्षा।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopa news, bhopal breaking news, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, bhopal latest news, bhopal madhya pradesh, bhopal madhya pradesh india, bhopal madhyya pradesh india, bhopal mp, bhopal mp india, bhopal news, Bhopal news headlines, bhopal news hindi, bhopal news in hindi, bhopal news online, bhopal samachar, bhopal today, bhopalnews, breaking news, hindi breaking news, MP Breaking news, mp cm, MP government, mp india, mp news, MP News Today, MP NewsMP Breaking news, mpinfo, mpnews, news in bhopal
Leave a Reply