ओला-बारिश नुकसान खेत में देखने पहुंचे CM चौहान, कर्ज वसूली स्थगित और कई राहत

मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से किसान को हुए नुकसान को देखने के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद विदिशा जिले के प्रभावित गुलाबगंज तहसील में खेतों में पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों को 32 हजार रुपए प्रति हैक्टेयर राहत राशि देने तथा कर्ज की वसूली स्थगित करने का ऐलान किया। देखिये वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से।

मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को विदिशा जिले की गुलाबगंज तहसील के पटवारी खेड़ी, घुरदा मड़ी गांव में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का खेत में पहुंचकर जायजा लिया। खेत में उ्न्होंने किसानों को ढांढस बंधाया और सीधा संवाद किया। चौहान ने कहा कि किसान चिंता नही करे, प्रत्येक प्रभावित खेत का सर्वे मानवीय दृष्टिकोण और उदारता से होगा जिससे किसानों को भरपूर राहत दी जा सके। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रभावित जिलों में सर्वे का कार्य जारी है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी हीला-हवाली नही करे और पारदर्शी तरीके से नुकसान का सर्वे करे।उन्होंने कहा कि सर्वे सूची पंचायत भवन पर प्रदर्शित की जायेगी और आपत्ति होने पर उसका भी निराकरण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को हुए नुकसान से दिक्कत परेशानी है। फसलों में कई जगह, कई गांव में व्यापक नुकसान पहुंचा है। किसान की आंखों में आंसू है। मेहनत तो गई। खाद, बीज, कीटनाशक का खर्चा व अगले साल के खर्च की चिंता है। मगर किसानों को चिंता की करने की जरूरत नहीं है। मन में तकलीफ होगी मगर वे उनके साथ हैं। हर खेत में वे पहुंच नहीं सकते थे लेकिन उनकी चिंता उ्न्हें हैं।
ऐसे राहत देने का ऐलान
मुख्यमंत्री ने गांव में ही ऐलान किया कि अगर उनकी फसलों को 50 फीसदी से ज्यादा नुकसान पहुंचा है तो 32 हजार रुपए प्रति हैक्टेयर की दर से उन्हें राहत की राशि दी जाएगी। यह राहत की राशि के अलावा फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी। इन दोनों से उनके नुकसान की भरपाई कर दी जाएगी। प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली स्थगित कर दी जाएगी। कर्ज का ब्याज भी सरकार भरेगी। अगले साल शून्य ब्याज पर ही कर्ज मिलेगा जिससे किसान अपनी फसल ले सके।
सभी तरह की फसलों के नुकसान पर राहत
सीएम चौहान ने कहा कि इसके साथ ही फसलों में सभी फसल को शामिल किया जाएगा, चाहे वह गेहूं, चना, दाल या हार्टिकल्चर की फसल हो। इसके अलावा मकान के नुकसान कवेलू, दीवार या अन्य प्रकार का नुकसान हुआ है तो उसका भी मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही आपदाग्रस्त किसान की बेटी की शादी में सरकार 56 हजार रुपए सरकार देगी।
जानवर-मवेशियों के नुकसान की भी भरपाई
मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि एक हेक्टेयर फसल में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर अब 32 हजार ,गाय भैंस को हानि पर सादे 37 हजार, भेड़ बकरी पर 4000,बिछिया पर 2000 तथा मुर्गा मुर्गी की हानि पर 100 रुपए प्रत्येक के मान से राहत राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जानते है कि किसान पर क्या बीतती है, उनकी मेहनत ही नही, खाद ,बीज, उर्वरक, कीटनाशक सब के साथ जीवन भी संकट में आया है। उन्होंने कहा कि राजस्व,कृषि और पंचायत विभाग को टीम सर्वे कर रही है और कलेक्टर-कमिश्नर की यह जिम्मेदारी है कि वे समय पर कार्यवाही पूर्ण करे जिससे किसानों को त्वरित राहत राशि दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today