MP में लगातार दूसरे दिन मुखिया ने परिवार को खत्म कर खुदकुशी की, आज नेपानगर में पांच मौतें

मध्य प्रदेश में आज लगातार दूसरे दिन परिवार के मुखिया ने अपनी पत्नी व बच्चों को मारने के बाद खुद खुदकुशी कर ली। आज नेपानगर में एक घर में पांच लाशें मिलीं जिनमें से परिवार के मुखिया की लाश फांसी पर लटकी मिली। पुलिस दोनों घटनाओं में मुखिया के आत्महत्या करने तथा उसके पहले परिवार के सदस्यों को मारने की बात कह रही है।

मध्य प्रदेश के सीमावर्ती बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आज सुबह डवालीखुर्द गांव में मनोज नाम के व्यक्ति के घर में पांच लाशें मिलीं जिनमें मनोज की लाश एक कमरे में फांसी पर लटकी मिली थी। घटना का उस समय पता चला जब मृतक का छोटा भाई उसके घर दूध देने के लिए गया था लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की तोड़कर उसने घर में प्रवेश किया तो वह घबरा गया। उसकी तीन भतीजियों की लाश किचिन में पड़ी थीं तो भाभी की लाश एक कमरे में पड़ी थी। भाई मनोज भी उसी कमरे में फांसी पर लटका मिला। भाई ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मीडिया को बताया है कि मृतक बीमार रहता था और कुछ दिन पहले ही इलाज कर घर लौटा था। प्रथम दृष्टया बीमारी से तंग आकर परिवार को मारने के बाद मौत को गले लगा लेने का तथ्य सामने आया है। ज्ञात रहे कि शनिवार को ऐसी एक घटना में भी पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी व बच्ची को मारने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today