माखनलाल पत्रकारिता विवि के पूर्व प्राध्यापक और रोजगार निर्माण के संपादक पुष्पेन्द्रपाल सिंह नहीं रहे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक, ‘रोज़गार और निर्माण’ अख़बार के संपादक प्रो पुष्पेन्द्रपाल सिंह का आज सुबह हृदयाघात से निधन हो गया।

प्रो सिंह पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया के मप्र चैप्टर के अध्यक्ष भी थे। पुष्पेंद्रपाल सिंह माखनलाल विश्वविद्यालय में जब तक प्राप्त प्राध्यापक रहे वे छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय रहे और वह हमेशा छात्रों के बीच ‘पी.पी. सर’ के नाम से ही जाने जाते रहे थे। अनगिनत छात्रों को उन्होंने पढ़ाई के अलावा उपयुक्त रोज़गार पाने में बहुत मदद की। साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से उनका गहरा लगाव था। मप्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन की ओर से उन्हें दी गई श्रद्धांजलि सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो उनकी निधन के समाचार के बारे में लोगों को पता चला. उनका अंतिम संस्कार मध्यान्ह 12 बजे भदभदा विश्रामघाट पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today