मध्य प्रदेश में खेल इंडिया यूथ गेम्स में खेलेगा मध्य प्रदेश का नारा मिलने के बाद रतलाम में महिलाओं की बॉडी बिल्डिं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने अंतःवस्त्रों पर शरीर प्रदर्शन किया। आयोजनस्थल के मंच पर जैसे ही यह दृश्य लोगों ने देखे तो आयोजकों की आलोचना शुरू हो गई। आयोजन के अश्लीलता-फूहड़ता वाले फोटो और वीडियो वायरल हो गए। आश्चर्य की बात यह है कि इस आयोजन के बैनर पर भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भी बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है। एक बड़ी बात यह है कि महिला दिवस भी दो बाद ही आ रहा है और उसकी पूर्व संध्या पर महिलाओं के ऐसे अंग प्रदर्शनों के आयोजन को नारी का अपमान कहा जा रहा है तो वह कहीं से भी गलत नहीं कहा जा सकता है।
इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन मुंबई और उज्जैन की राज्य शरीर सौष्ठ संस्था के मार्गदर्शन में रतलाम जिला बॉडी बिल्डर्स एसोसिशन द्वारा एक निजी संस्था के साथ मिलकर आज मुख्यमंत्री ट्राफी 13वीं जूनियर मिस्टर इंडिया 2023 का आज आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और दिव्यांगजनों व 40 साल से ज्यादा उम्र के मास्टर को शामिल किया गया। इस आयोजन समिति के संरक्षक विधायक चेतन्य कश्यप व अध्यक्ष नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल हैं। मगर जब आयोजन शुरू हुआ तो उसमें अश्लीलता-फूहड़ता के दृश्य देखकर लोग अंचभित रह गए।
सौंदर्य प्रतियोगिता जैसे रैम्प पर शरीर प्रदर्शन
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में महिलाओं को भी अपने शरीर सौष्ठव को दिखाते देखा गया। मंच पर जैसे सौंदर्य प्रतियोगिता में महिलाएं अपनी सुंदरता को दिखाने के लिए रैम्प पर चलती हैं, वैसे ही बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में महिलाएं कसा हुआ बदन दिखाने के लिए अंतःवस्त्रों में मंच पर आईं। उनकी वेशभूषा को अश्लीलता-फूहड़ता की श्रेणी में माना जा सकता है। आमतौर ऐसी ड्रेस सार्वजनिक रूप से मंच पर बहुत कम देखने को मिलती है। इस तरह के महिलाओं के अंग प्रदर्शन को लेकर पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विधायक चेतन कश्यप के संयोजन में हुए इस आयोजन के मामले में कश्यप पर एफआईआर दर्ज की जाए। इस तरह के आयोजन के लिए विधायक चेतन कश्यप को माफी भी मांगना चाहिए।
Leave a Reply