CM शिवराज सिंह का आज HBD, मोदी-शाह ने बधाई दी तो भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में मनाया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-गृहमंत्री अमित शाह ने जहां उन्हें बधाई दी है तो राज्य के भाजपा नेता-कार्यकर्ता भी उन्हें अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। भाजपा कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व और तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनका जन्मदिन मनाया तो इसके बाद वहीं मंत्रियों की बैठक भी हुई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के मौके पर आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही कहा कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास और प्रगति की नई ऊचाइंयों की ओर अग्रसर है। इसी तरह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के प्रति उनकी लग्न और समर्पण प्रशंसनीय है। उनके दीर्घायु व स्वास्थ्य जीवन की कामना करते हुए शाह ने अपेक्षा की कि वे इसी समर्पित भाव से मध्य प्रदेश के विकास के लिए काम करते रहें।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में मना
आज सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर विशेष रूप से नेता एकत्रित हुए। प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने चौहान को इस मौके पर गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश कार्यालय में ही शिवराज सरकार के मंत्री भी पहुंच गए जहां उन्होंने पहले सीएम चौहान को जन्मदिन की बधाई दी और फिर सीएम ने मंत्रियों की बैठक ली।

रात को सीएम से शुरू था बधाई का सिलसिला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन की बधाइयों का सिलसिला एक दिन पहले से ही शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रात को सबसे पहले प्रदेश भाजपा के चार शीर्ष नेताओं ने एकसाथ बधाई दी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व ज्योतिरादित्य सिंधिय, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एकसाथ उन्हें गुलदस्ता सौंपा और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today