MP का आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 आया, प्रति व्यक्ति आय 11 साल में चार गुना बढ़ी
Tuesday, 28 February 2023 6:57 PM adminNo comments
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण आज जारी किया गया है जिसमें बताया गया कि 2011-12 की तुलना में 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 38 हजार 497 रुपएसे एक लाख 40 हजार 583 पहुंच गई है। प्रचलित भाव में यह बढ़ोतरी हुई है तो स्थिर भाव में यही प्रति व्यक्ति आय 38 हजार 497 से 11 साल में 65023 रुपए तक हो गई है। आर्थिक सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में क्या स्थिति है, जानिये हमारे साथ।
मध्य प्रदेश का बजट बुधवार को आएगा। इसके पहले आज आर्थिक सर्वेक्षण आया है। मध्य प्रदेश में बैंकों की शाखाओं में बढ़ोतरी को सर्वेक्षण में अच्छा संकेत बताया गया और कहा गया कि इससे बैंकों के अग्रिम व जमा राशि में वृद्धि हो रही है। 2019-20 से 2022-23 के दौरान जमा राशि 13.56 और अग्रिम राशइ 16.22 फीसदी की दर से बढ़ी। ऋण और जमा राशि के अनुपात को आर्थिक सर्वेक्षण में राष्ट्रीय औसत के आसपास बताया गया है। सितंबर 2022 की स्थिति में प्रदेश में ऋण व जमा राशि अनुपात 72.66 प्रतिशत था जो राष्ट्रीय औसत 72.70 फीसदी के करीब है।
गेहूं उत्पादन दोगुना, खाद्यान्न उत्पादन में देश में सबसे आगे
आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया है कि मध्य प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन के मामले में देश में सबसे आगे है। गेहूं उत्पादन 2013-14 की तुलना में 20-22-23 में करीब दो गुना तक पहुंच गया। 2013-14 में जहां 174.8 लाख टन गेहूं की पैदावार हुई थी तो 2022-23 में 352.7 लाख टन उत्पादन का अनुमान बताया जा रहा है। इसी तरह धान में भी उक्त अवधि में पैदावार 53.6 लाख टन से बढ़कर 131.8 लाख टन हो गई है।
छठवीं से आठवीं के बीच शाला त्यागी छात्राएं ज्यादा
आर्थिक सर्वेक्षण में यह बताया गया है कि 2021-22 में पहली से आठवीं के बीच शाला त्यागी बच्चों की संख्या 2.91 से लेकर 9.01 फीसदी तक रही है। पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं में शाला त्यागी छात्र3.24 फीसदी तो छात्राएं 2.91 प्रतिशत रहीं थीं। मगर छठवीं से आठवीं के बीच शाला त्यागी छात्राओं का प्रतिशत 9.01 फीसदी रहा तो छात्रों में से 8.63 प्रतिशत ने पढ़ाई छोड़ी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित मंत्रि-परिषद के सदस्य बैठक में टैबलेट के साथ शामिल हुए। मंत्रि-परिषद द्वा - 13/01/2026
राज्य शिक्षा केन्द्र, ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत संचालित प्राइवेट स्कूलों की मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए - 13/01/2026
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी वर्किंग एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्मा - 13/01/2026
राज्य शासन ने प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में अधोसंरचनात्मक विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (5वें चरण) को स्वीकृति प्रदान की है। योजना के अंतर्गत 3 वर - 13/01/2026
Leave a Reply