दिग्विजय ने कहा बजरंग दल, BJP नेता ध्रुव सक्सेना ने ISI से पैसा लेकर जासूसी की, देशद्रोह क्यों नहीं लगाया

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एकबार फिर पुलवामा पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए और सवाल किया कि बजरंग दल, भाजपा नेता ध्रुव सक्सेना जैसे नेताओं पर देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं लगाया गया। वे आईएसआई से पैसा लेकर पकड़े गए थे तो क्यों नहीं देशद्रोही बनाए गए।

दिग्गी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलवामा के शहीदों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वे उन्हें श्रद्धांजलि भी नहीं दे सकते। वे सरकार से यह नहीं पूछ सकते कि गुप्तचर एजेंसी क्या कर रही थीं और उनकी भूल या चूक नहीं है। कौन इसके लिए जिम्मेदार है और यह केंद्र सरकार से वे पूछ रहे हैं, आर्मी या सेना से नहीं पूछ रहे हैं। मगर उन पर पाकिस्तान-आईएसआई से संबंधों के आरोप लगाए जाते हैं जबकि बजरंग दल-भाजपा नेता आईटी सेल के ध्रुव सक्सेना, आईएसआई से पैसा लेकर जासूसी करते पकड़े गए। पुलिस ने ही उन्हें पकड़ा था लेकिन उन पर देशद्रोह का मुकदमा नहीं चला। जमानत हो गई और आज वे खुलेआम घूम रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया है कि कहां गया राष्ट्रवाद और पाकिस्तान-आईएसआई विरोध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today