स्मॉल बॉक्स इंडिया हैंडल के चुनाव पूर्व सर्वे में INC को MP में बढ़त-BJP की संभावना भी बरकरार

मध्य प्रदेश कांग्रेस में सीएम के चेहरे को लेकर चल रहे आंतरिक घमासान के बीच विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पहला चुनावी सर्वे आया है जिसमें कांग्रेस को 118 से लेकर 135 सीटें बताते हुए बढ़त मिलती दिखाई गई है। वहीं, भाजपा की संभावनाओं को सर्वे में नकारा नहीं गया है बल्कि आखिरी का आंकड़ा 115 बताया है जो सरकार बनने के बहुमत का होता है। बसपा को 2018 की तरह सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

यह सर्वे राजनीतिक घटनाक्रम और चुनावों पर बारीक नजर रखने वाले ‘स्माल बाॅक्स इंडिया हैंडल’ ने किया है। सर्वे के मुताबिक जहां कांग्रेस को 118 से 135 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है वहीं भाजपा को 106 से 115 तक सीटें मिलने की बात कही गई है। सर्वे के मुताबिक प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को दो से तीन सीट मिलने की बात कही गई है। वहीं, अन्य के खाते में पांच से छह सीटें बताई गई हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है जिससे अन्य के खाते में सीटें पिछली बार से ज्यादा जाने की संभावना सर्वे में सामने आई है।

बता दें कि ‘स्माल बाॅक्स इंडिया हैंडल’ का हिमाचल प्रदेश समेत गुजरात और एमसीडी चुनाव में ओपिनियन सही साबित हुआ था। स्माल बाॅक्स ने बताया था कि हिमाचल में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा और एमसीडी में आप की जीत होगी। हिमाचल प्रदेश के लिए स्माल बाॅक्स ने अपने ओपिनियन पोल में 39 सीटों पर कांग्रेस और 26 सीटों पर भाजपा की जीत बताई थी। नतीजे कमोबेश ऐसे ही आए थे और हिमाचल में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई है। भाजपा को 25 सीटों पर ही जीत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today