Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कांग्रेस कार्यकारिणी: इंदौर का विवाद सुलझा नहीं खंडवा में शुरू, एक महीने बाद भी गलती में सुधार नहीं

कांग्रेस कार्यकारिणी: इंदौर का विवाद सुलझा नहीं खंडवा में शुरू, एक महीने बाद भी गलती में सुधार नहीं

मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन में लंबे समय से बदलाव की प्रतीक्षा थी लेकिन पिछले महीने घोषणा के बाद अब इंदौर के बाद खंडवा में जिला अध्यक्षों के फैसलों को होल्ड पर डाल दिया गया है। 155 पदाधिकारियों में एक ही परिवार के दो-दो सदस्यों के नाम शामिल कर दिए गए हैं तो घोषित कार्यकारिणी की जो सूची में कुछ त्रुटियां अभी भी हैं जिन्हें एक महीने बाद भी सुधारा नहीं गया है। वहीं, कांग्रेस की सूची में शामिल पदाधिकारियों के फैसलों को होल्ड किए जाने पर अब सीएम शिवराज सिंह चौहान भी तंज कसते हुए कांग्रेस को जनता द्वारा होल्ड किए जाने की चुटकी लेने से नहीं चूक रहे हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई सालों के बाद पिछले महीने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बदलाव करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिवों के 155 पदाधिकारियों और 64 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई। सूची में जहां पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ-उनके बेटे नकुलनाथ का नाम है तो वहीं भोपाल के दो भाइयों संजीव सक्सेना और प्रवीण सक्सेना के नाम भी शामिल हैं। नकुलनाथ का नाम तो मध्य प्रदेश से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सदस्य के नाते शामिल किया गया है लेकिन सक्सेना बंधु के नाम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी चर्चा है। इसी तरह घोषित सूची में संभवतः त्रुटिवश डॉ. महेंद्र सिंह का नाम उपाध्यक्ष-महासचिव दोनों पदाधिकारी के रूप में शामिल किया गया है। लंबे समय मशक्कत के बाद जारी इस सूची में ऐसी त्रुटि को एक महीने बाद भी सुधारा नहीं गया है।

शिवराज ने कहा जनता भी कांग्रेस को होल्ड पर रखने वाली है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद उन्हें होल्ड किए जाने पर तंज कसा और कहा कि राहुल गांधी-कमलनाथ ने पूरी कांग्रेस को होल्ड पर रख दिया है। अब जनता भी कांग्रेस को होल्ड पर रखने वाली है। राहुल गांधी की मानसिक आयु पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सवाल उठाते हुए आज कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में उन्होंने एक शब्द नहीं बोला। वे उद्योगपतियों पर ही बोलते रहे। चौहान ने कहा कि यह बातें वे कर रहे हैं जो स्वयं जमानत पर हैं। उनकी सरकारें थीं तब प्रदेश को लूटा था। दुनिया में चारों पर उस समय देश को घोटालों का देश बना दिया था। जो पार्टी सिर से लेकर पैर तक घोटालों में घिरी है वह संसद में बाकी मुद्दों पर क्यों चर्चा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today