-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
दिग्विजय ने कहा कोविड के समय जो मार्केट केपीटलाइजेशन बढ़ा, वह हवा का गुब्बारा था

राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कोविड के समय बढ़े मार्केट केपीटलाइजेशन को हवा का गुब्बारा बताया। उन्होंने कहा जब लोगों की आमदनी नहीं थी तब इस अडानी की संपत्ति बढ़ी थी और इसको लेकर राहुल गांधी ने एक महीने पहले ही चेतावनी दी थी कि यह गुब्बारा फुटेगा और वही हुआ।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गौतम अडानी की संपत्ति कम होने को लेकर भाजपा पर हमला बोला और कहा कि कोविड के समय हर व्यक्ति की आमदनी कम हुई थी लेकिन देश के चहेते उद्योगपतियों का मार्केट केपीटलाइजेशन बढ़ा। उन्होंने कहा कि यह सोचने की बात है, कैसे हुआ। सिंह ने कहा कि उसी दौरान भाजपा के पास अनाप-शनाप पैसे भी आया। उन्होंने कहा कि जो लोग शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, उन्हें पता है कि शैल कंपनियों के माध्यम से शेयर बाजार प्रभावित किया जाता है।
रिटायर जजों का टास्क फोर्स भी बना, नौ साल बाद भी पता नहीं
2014 के पहले भाजपा ने कालाधन वापस लाने का वादा किया था। सरकार ने तब सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जजों का टास्क फोर्स भी बनाया था लेकिन नौ साल बाद भी टास्क फोर्स का पता नहीं है। पनामा पेपर्स में भी कई बड़े-बड़े नाम थे जिनमें भाजपा नेता भी शामिल थे। उसका भी कुछ नहीं हुआ। दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-अमित शाह पर भी हमला बोला और कहा कि वे अपने चहेतों को सभी ठेके देते हैं। उऩ्हें सभी सुविधाएं दी जाती हैं। उनके लिए ही टैक्स की तारीखें बदली जाती हैं। उनमें गौतम अडानी का भी नाम है।
Leave a Reply