Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
खेलो इंडिया यूथ गेम्सः 25 मेडल के साथ पदक तालिका में MP दूसरे नंबर पर

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः 25 मेडल के साथ पदक तालिका में MP दूसरे नंबर पर

मध्य प्रदेश के आठ शहरों में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शुक्रवार की रात तक मध्य प्रदेश 25 मेडल के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश के छह बॉक्सर भी फाइनल में पहुंच गए हैं। आज दस प्रतियोगिताओं के मुकाबले हैं और आज भी पदकों की बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, दिल्ली में साइक्लिंग इवेंट हो रहे हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अब तक महाराष्ट्र ने 14 स्वर्ण, 17 रजत, 12 कांस्य पदक लेकर कुल 43 पदकों के साथ देश के अन्य राज्यों में अपने आपको सबसे ऊपर रखा है। मध्य प्रदेश का भी प्रदर्शन अच्छा है और 14 स्वर्ण, सात रजत, चार कांस्य पदकों के साथ 24 पदक जीतकर राज्य पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा हरियाणा 21 पदक, ओडिसा, 15, राजस्थान 14, पश्चिम बंगाल 11, केरल-उत्तर प्रदेश 9-9, तमिलनाडु 10 और कर्नाटक 12 पदक लेकर टॉप 10 राज्यों में शामिल हैं।
एमपी के छह बॉक्स फाइनल में
मध्यप्रदेश बाक्सिंग टीम के योगेश्वर दत्त, आयुष यादव एवं रूद्रजीत तथा महिला वर्ग में मालिका मोर, कैफी एवं विनती शानदार जीत के साथ फाइनल में पहुँच गई हैं। सेमीफाइनल में प्रदेश के 7 खिलाड़ी हारे और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ेगा। भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम के मार्शल आर्ट हाल में सेमीफाइन मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में योगेश्वर दत्त ने अरुणाचल प्रदेश के पाकबा ताव को हरा कर फाइनल में जगह बनाई। आयुष यादव ने पंजाब के तेजस्वी वशिष्ठ को पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। इसके अलावा मप्र के रूद्रजीत सिंह ने मणीपुर के एलएल मन को शिकस्त देकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। मप्र के अनुराग सिंह, प्रशांत खटाना, अभिषेक तोमर एवं रिषभ सिंह सिकरवार को सेमीफाइनल में हार मिली, उन्हें अब कांस्य पदक से संतोष करना होगा। महिला वर्ग के 45- 48 किग्रा वर्ग में मप्र की मालिका मूर ने उत्तराखंड की आँचल शुक्ला को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। 50- 52 किग्रा में मप्र की कैफी ने राजस्थान की सुनीता को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। 70-75 किग्रा महिला वर्ग के सेमीफाइनल में मप्र की विनती ने तेलंगाना की पी. गुणा निधि को आसानी से पटखनी देकर फाइनल में प्रवेश किया। मप्र की खुशी सिंह, भूमि सिंह एवं राधिका जाटव को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पडा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today