-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
खेलो इंडिया यूथ गेम्सः MP के देव मीणा ने पोल वॉल्ट में बनाया नेशनल रिकॉर्ड
देश के दिल मध्य प्रदेश के आठ शहरों में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं मैदान में जमकर प्रदर्शन कर रही हैं। आज पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव मीणा ने नेशनल रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा है। इसके पहले यह रिकॉर्ड वडोदरा के राकेश गोंड के नाम था।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आज की प्रतियोगिताओं में पोल वॉल्ट के पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के नाम उपलब्धि रही। देव मीणा ने पोल वॉल्ट में 4.91 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके पहले वडोदरा के राकेश गोंड ने 4.90 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश पदक तालिका में दूसरे स्थान पर था।
रिकर्व इवेंट में मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण पदक
मध्य प्रदेश की आर्चरी अकादमी के अमित कुमार और सोनिया ठाकुर ने मिक्स्ड डबल्स रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। इसी तरह आर्टिस्टिक योगासन में मध्य प्रदेश की बालिकाओं ने बाजी मारते हुए जबलपुर की कुमारी रिया व कुमारी निशीथा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
ओडिसा ने केनोइंग-कयाकिंग में पद जीते
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की वॉटर स्पोर्टस एक्टिविटीज में ओडिसा की टीम ने आज कयाकिंग व केनोइंग में सफलता हासिल की। एथलीटों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और एक-एक पदक जीते हैं। इस तरह ओडिसा की टीम ने अभी तक चार स्वर्ण, तीन रजत औऱ चार कांस्य पदकों को जीता है। वहीं, आज वॉलीबॉल में महिला मैच में हरियाणा की टीम ने कांस्य पदक जीता है। उसका केरल के साथ कांस्य के लिए मुकाबला था।




Leave a Reply