-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
किन्नर बनाने की कोशिश करने वाले किन्नर सुरैया नायक, शिल्पा तिवारी गिरफ्तार
छोला के एक युवक को मंगलवारा के किन्नरों द्वारा बंधक बनाकर किन्नर बनाने का प्रयास करने के आरोप में दो किन्नरों को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य किन्नरों द्वारा लगाई गई अग्रिम जमानत की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
फरवरी के पहले सप्ताह में छोला के एक युवक को मंगलवारा के किन्नर अपने साथ ले आए थे। वहां उन्होंने उसे बंधक बनाकर रखा और उसके गुप्तांग को काटने का प्रयास किया। युवक किसी तरह नौ फरवरी को उनके बंधन से छूटकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा जहां पुलिस ने पत्रकारों के सामने उसे पेश करते हुए मंगलवारा थाना भेजकर एफआईआर कराई।
इस मामले में कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ था। आज मगंलवारा के किन्नर सुरैया नायक और शिल्पा तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत में जेएमएफसी ने दोनों को 29 फरवरी तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले के दो अन्य आरोपी सपना व नीतू की अग्रिम जमानत याचिका को एडीजे की अदालत ने खारिज कर दिया।




Leave a Reply