-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मध्य प्रदेश के एक मंत्री की घुड़सवारी, वायरल हुई वीडियो
घुड़सवारी काफी अभ्यास के बाद की जाती है और एक अच्छा घुड़सवार ही किसी घोड़े को दौड़ाकर सवारी कर सकता है। यह खेल आम आदमी के बस का नहीं है क्योंकि न केवल इसमें साहस-अभ्यास की जरूरत होती है वरन यह महंगा भी काफी होता है। मगर फिट इंडिया की एक तस्वीर आज शिवराज सरकार के एक मंत्री के वायरल वीडियो में दिखाई दी है। जानिये ये कौन मंत्री हैं।
https://twitter.com/R_KAILASIYA/status/1619661649505550336
मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा जिले के ग्राम जामली में घोड़ा घोड़ी दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन में गए थे। वहां उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान एक घोड़े को देखा और उसकी सवारी के लिए लपक कर उस पर बैठ गए। प्रतियोगिता देखने पहुंचे लोग मंत्री के इस अंदाज को देखकर भौंचक्के रह गए। मंत्री पटेल घोड़े पर सवार होने के बाद उसकी लगाम को अपने हाथ में लेकर उसे मैदान पर करीब 200 मीटर तक दौड़ाया। मंत्रीजी की इस घुड़सवारी का वीडियो वायरल हो गया।
उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री कमल पटेल की पर्सनेलिटी खिलाड़ी जैसी है और उनका कद लंबा है। लंबे कद काढ़ी की वजह से वे वॉलीबॉल के शौकीन थे और हाथ में चोट लगने के बाद वे इस खेल से दूर हो गए। हरदा में पटेल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगति और घोड़ा घोड़ी दौड़ प्रतियोगिता कराते हैं।




Leave a Reply