कांग्रेस का DNA पाकिस्तानी परस्ती, शिवराज ने दिग्विजय के बयान पर राहुल गांधी से मांगा जवाब

दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी से जवाब मांगा है। सीएम ने भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए हैं और कांग्रेस पर सेना के मनोबल को गिराने का पाप करने का आरोप लगाया। आईए आपको बताएं शिवराज सिंह चौहान ने सुबह पौधरोपण के बाद मीडिया से चर्चा में कांग्रेस, राहुल गांधी, दिग्विजय पर किस तरह किया हमला।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है। टुकड़े-टुकड़े गैंग साथ चल रही है। सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डीएन ही पाकिस्तान की परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा जाता है तो कभी राम मंदिर के सबूत मांगे जाते हैं और कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। कभी राम सेतू के सबूत मांगते हैं। अब भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलते-चलते दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। यह सेना के मनोबल को गिराने का पाप वे कर रहे हैं। वे यह दिखा रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।
राहुल से मांगा जवाब
सीएम ने राहुल गांधी से जवाब मांगा कि सेना का मनोबल क्यों गिराया जा रहा है और वे यह सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर होगी। यह देशभक्ति नहीं है। कभी मध्य प्रदेश दिग्विजय सिंह के शासन में सिमी का गढ़ था और आज वे सेना के मनोबल को गिरा रहे हैं।
कमलनाथ से सीएम ने सवाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की आदिवासी विधायकों की बैठक पर सवाल उठाया कि जब उनकी 15 महीने की सरकार थी तब उन्होंने पेसा एक्ट के नियम क्यों नहीं बनाए। जबकि इसे लागू करने का वचन दिया था। 50 फीसदी ब्लाक आदिवासी बनाए जाएंगे, जिला स्तरीय आदिवासी मंत्रणा समिति, शासकीय निर्माणों में आदिवासी महापुरुषों के नाम पर रखे जाने के वचन पूरे क्यों नहीं किए। भाजपा ने रानी कमलापति के नाम पर रेलवे स्टेशन, रघुनाथ शाह, शंकरलाल शाह आदिवासी महापुरुषों के नाम पर रखे गए। आदिवासी बैगा, सहरिया महिलाओं को दी जाने वाली राशि 15 महीने की सरकार में बंद किए जाने पर भी सीएम ने कमलनाथ से सवाल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today