कमलनाथ का बड़ा सवाल, सिंधिया तोप थे तो ग्वालियर-मुरैना नगर निगम चुनाव क्यों हारे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा हमला बोला और सवाल किया कि वे बड़ी तोप हैं तो फिर ग्वालियर और मुरैना नगर निगम के चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी क्यों हार गए। इसी तरह सिंधिया समर्थक शिवराज सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया की बुलडोजर चलने की चेतावनी पर भी कमलनाथ ने जवाब दिया कि विधानसभा चुनाव 2023 में बुलडोजर का मुंह किस तरफ होगा, सबको पता चल जाएगा।

कमलनाथ ने सिंधिया और सिंधिया समर्थक मंत्री सिसौदिया पर यह हमला बुंदेलखंड की धरती पर टीकमगढ़ में आज बोला। टीकमगढ़ जिले में आमसभा और मीडिया से रूबरू हुए थे। कमलनाथ ने पुरानी पेंशन स्कीम की वकालत करते हुए सभा में ऐलान किया कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। बुंदेलखंड की आदिवासी इलाकों से तुलना करते हुए कहा कि यहां के जिले आदिवासी क्षेत्रों से भी ज्यादा पिछड़े हैं। चार-चार दिन में लोगों को पानी मिल पा रहा है।
राजनीति में होने वाले परिवर्तनों की पहचान जरूरी
कमलनाथ ने कहा कि आज की राजनीति में बड़ा परिवर्तन हुआ है। वे 40 साल से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन अब राजनीति में होने वाले परिवर्तनों की पहचान जरूरी है। इसकी पहचान के बिना राजनीति में सफल नहीं हो सकते। कमलनाथ ने इस बार विधानसभा चुनाव में स्थानीय व्यक्तियों को प्राथमिकता देने की बात कही। जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today