मैहर में संत रविदास का भव्य मंदिर बनेगा: शिवराज

संत रविदास जयंती के अवसर प र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सतना के मैहर में पहुंचे, जहां उन्होंने ऐलान किया कि मैहर में संत रविदास का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार हर साल संत रविदास जयंती मनाएगी।
मुख्यमंत्री मैहर विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पहली बार मैहर पहुंचे थे। यहां विजयी हुए बीजेपी प्रत्याशी नारायण त्रिपाठी मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां यह भी घोषणा की कि अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों को अगले साल से कॉलेज में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। अब इस वर्ग के बच्चों को कॉलेज में फीस नहीं देना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today