बुरे फंसे राजा पटेरिया, गिरफ्तारी के बाद पार्टी का नोटिस, निष्कासन की चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की धमकी देने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नजदीकी राजा पटेरिया भाजपा के साथ अब अपनी पार्टी में भी बुरी तरह फंस गए हैं। आज सुबह उनकी गिरफ्तारी होने के बाद पार्टी ने भी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने या निष्कासन की कार्रवाई झेलने की चेतावनी दे डाली है।

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया समाजवादी नेता रहे हैं और दिग्विजय सिंह उन्हें कांग्रेस में लाए थे। वे उनके मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। इस समय उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए प्रेरित करने वाले बयान की वजह से न केवल भाजपा, कांग्रेस में भी संकट का सामना करना पड़ने वाला है। भाजपा की शिवराज सरकार के प्रमुक सीएम शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित पूरी भाजपा ने उन्हें रविवार के बयान के बाद घेर लिया था। आज सुबह उस घेराबंदी का नतीजा रहा कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जमानत कराने के साथ पार्टी को जवाब देना होगा
आज गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और वहां वे व उनके परिजन-रिश्तेदार, समर्थक उनकी जमानत कराने में उलझेंगे। मगर सत्तापक्ष के इस हमले के साथ उन्हें अपनी ही पार्टी के संगठन द्वारा जारी नोटिस का भी अब जवाब देना है। उनके बयान को पार्टी ने निंदलीय और आपत्तिजनक माना है। उनसे तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया, अन्यथा निष्कासन की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वे एक तरफ कुआं व दूसरी तरफ खाई में फंस गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today