एक्जिट पोलः गुजरात में भाजपा की लहर, हिमाचल के रास्ते में कांग्रेस ब्रेकर, एमसीडी में झाड़ु कर रहा सफाई

गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा और दिल्ली महानगर पालिका चुनाव में मतदान के बाद आज शाम को एक्जिट पोल के सर्वे सामने आने लगे हैं। इनमें गुजरात में भाजपा की लहर दिखाई दे रही है तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा के आगे कांग्रेस ब्रेकर के रूप में सामने खड़ी होती नजर आ रही है। मगर दिल्ली में आप के झाड़ु ने सफाई करना शुरू कर दिया है।

आज गुजरात में विधानसभा चुनाव के आखिरी और दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया का समय खत्म होते ही एक्जिट पोल के सर्वे सामने आने लगे हैं। गुजरात विधानसभा में चार सर्वे सामने आए हैं जिनमेैं से लगभग सभी वहां गुजरात को पूर्ण बहुमत से ज्यादा सीटों पर जीतने की संभावना जताई जा रही है। आम आदमी पार्टी गुजरात में सभी एक्जिट पोल में बेहद कमजोर बताई जा रही है। रिपब्लिक टीवी के एक्जिट पोल में 128 से 148 सीटों पर भाजपा को विजयी दिखाई जा रही है तो कांग्रेस को इसमें 30 से 42 सीटें ही मिलने की संभावना बताई जा रही है। इंडिया न्यूज के सर्वे में भाजपा को गुजरात में 117 से 140 सीटें तो कांग्रेस को 34 से 51 सीटें जीतने की संभावना दिखाई जा रही है। टीवी 9 में भाजपा को गुजरात में 128 तो कांग्रेस को 45 और आप को केवल तीन सीटें मिलने की बात कही जा रही है। न्यूज 18 में भाजपा को 132, कांग्रेस को 38 व आप को केवल सात सीटें बताई जा रही हैं।
हिमाचल में भाजपा के रास्ते में कांग्रेस बाधा बनी
वहीं, हिमाचल प्रदेश में भाजपा का रास्ता मुश्किल भरा दिखाया जा रहा है। यहां इंडिया न्यूज के एक्जिट पोल में भाजपा को 32-40 तो कांग्रेस को 26-31 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है तो रिपब्लिक टीवी के सर्वे में भाजपा को 34-39, कांग्रेस को 28-33 और आप को केवल एक सीट मिलने के संकेत दिए जा रहे हैं। इसी तरह जी न्यूज के एक्जिट पोल में भाजपा को 35-40, कांग्रेस को 20-25 व आप को तीन तो आजतक के सर्वे में भाजपा को 24-34, कांग्रेस को 30-40 व आप को शून्य सीटों पर जीत की स्थिति बनने की संभावना दिखाई जा रही है। टाइम्स नाऊ भाजपा को 38, कांग्रेस को 28 सीटों पर जीत मिलने की बात कह रहा है।
एमसीडी दि्ल्ली में आप की पक्की जीत की संभावना
इधर, दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने महानगर पालिका चुनाव में पूरी तरह से दबदबा दिखा दिया है। इंडिया टुडे के एक्टिज पोल में एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को 149-171 सीटें दी जा रही हैं तो भाजपा को इस सर्वे में 69-91 और कांग्रेस को केवल 3-7 सीटें दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today