-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
समान नागरिक संहिता के बाद लव जिहाद पर भी एमपी में सख्ती, नए कानून पर विचार

मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता पर जहां कानून बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है, वहीं अब लव जिहाद पर भी कानून बनाने की तैयारी शुरू होने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस तरह के संकेत आज इंदौर में टंट्या मामा की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में दिए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्यार के नाम पर लोगों द्वारा लड़कियों के साथ छल किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में किसी भी कीमत पर लव जिहाद का खेल नहीं चलने दिया जाएगा। बच्चों को कोई भी छल ले और शादी करने के बाद 35 टुकड़े कर दे। चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में यह सहन नहीं किया जाएगा। चौहान ने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की जरूरत पड़ी तो मध्य प्रदेश में ऐसा कानून बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री चौहान ने समान नागरिक संहिता के लिए मध्य प्रदेश में कानून बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा शादी नहीं कर पाए, ऐसा कानून बनाया जाएगा।
Leave a Reply