-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सिटीजन बने कृष्णा, गजा, पूजा, मरीशा, जानिये कौन हैं ये नए नागरिक
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में चार नए सिटीजन बने हैं। ये टाइगर रिजर्व के नए नागरिक कृष्णा, गजा, पूजा और मरीशा हैं जो अब कर्नाटक राज्य के नागरिक थे। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के इन नए नागरिकों द्वारा यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को सैर कराई जाएगी। आखिर ये कौन नए सिटीजन हैं, हम आपको बता रहे हैं।
कृष्णा, गजा, पूजा एवं मरीशा का अब तक कर्नाटक गृह राज्य रहा है। वहां से उन्हें मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के लिए विदा किया गया है। ये चारो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नए नागरिक वास्तव में गजराज हैं और जल्द ही इनके दस अन्य साथियों को लाने पर विचार किया जा रहा है। कृष्णा, गजा, पूजा एवं मरीशा हाथियों ने बंधीपुर टाईगर रिजर्व कर्नाटक से आएं। इनके साथ कर्नाटक से महावत आए हैं जो कुछ दिन सतपुड़ा में ही रहकर इनके व्यवहार से सतपुड़ा के महावत को परिचित कराएंगे। इन हाथियों को सतपुड़ा के महावत द्वारा संपूर्ण प्रशिक्षित किया जाएगा। बाद में इन्हें वन्य-प्राणी संरक्षण में उपयोग किया जाएगा। सभी हाथी सकुशल हैं और अभी विश्राम पर हैं।




Leave a Reply