-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
कोहरा छटा, आखिरकार मुख्यमंत्री के आग्रह पर सीएस को मिला एक्सटेंशन

मध्य प्रदेश में नए चीफ सेक्रेटरी को लेकर करीब तीन सप्ताह से छाया कोहरा आज पूरी तरह से छट चुका है। इकबाल सिंह बैंस को केंद्र सरकार ने छह महीने का एक्सटेंशन दे दिया है और 31 मई 2023 तक के लिए बैंस ही पुनः इसी पद पर काम करते रहने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
1985 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह बैंस का आज 30 नवंबर को सेवाकाल पूरा होने वाला था लेकिन अंतिम दिन आज ही केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से एक आदेश मध्य प्रदेश सरकार को मिला। अंडर सेक्रटरी कुलदीप चौधरी के हस्ताक्षर वाले इस पत्र में इकबाल सिंह बैंस को छह महीने की सेवावृद्धि दिए जाने के आदेश हैं।
सीएम ने नौ नवंबर को भेजा था पत्र
प्रदेश में 30 नवंबर को इकबाल सिंह बैंस के रिटायरमेंट और नए मुख्य सचिव को लेकर एक महीने से कयास लगाए जा रहे थे लेकिन इस बीच नौ नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार को बैंस को सेवावृद्धि दिए जाने के लिए एक पत्र लिखा था। करीब तीन सप्ताह में इस पत्र पर किसी तरह का फैसला होने या नहीं होने की अधिकृत रूप से पुष्टि नहीं होने से असमंजस की स्थिति बनी रही थी। आज केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने एआईस (डीसीआरबी) नियम 1958 के नियम 16(1) के तहत बैंस को छह महीने यानि 31 मई 2023 तक के लिए सेवावृद्धि देने के आदेश जारी किए।
Leave a Reply