-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे! कांग्रेस-भाजपा में घमासान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में पहुंचने के बाद यहां एक स्थान पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने से राजनीतिक भूचाल आ गया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की घिनौनी चाल बताया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है तो भाजपा ने भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ने वालों को साथ जोड़ना बता रही है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे पर राजनीतिक का माहौल गरमाया गया है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने इसे भाजपा का घिनौना हथकंडा बताया और भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए कूटरचित वीडियो बनाकर वायरल करने की बात कही है। रमेश ने कहा कि भाजपा यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से बौखला गई है और इस तरह के घिनौने हथकंडे अपना रही है। उन्होंने इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी और कहा कि इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
कांग्रेस भारत तोड़ने वालों को जोड़ रही
वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा और कहा कि यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। चौहान ने सवाल किया कि पहले भी भारत तोड़ा है और क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है। सीएम चौहान ने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने पर राहुल गांधी को दिल्ली में जेएनयू में भारत माता को तोड़ने वालों के समर्थन में खड़े होने का सबूत बताया।
Leave a Reply