राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज 77 वें दिन में प्रवेश कर रही है और इसका हिंदी भाषी राज्य मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले के बोरदली से प्रवेश हुआ है। इसमें मध्य प्रदेश के सैकड़ों पदयात्री शामिल हुए। भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच बुरहानपुर की सड़कों पर यात्रा पहुंची।
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी, विधायक निलय डागा, कमलेश्वर पटेल जैसे नेता राहुल गांधी के साथ कदमताल करते नजर आए। अब यह यात्रा मध्य प्रदेश में 11 दिन रहेगी और सात जिलों से इसका सफर राजस्थान तक पहुंचेगा। आज पहले दिन दोपहर में बुरहानपुर में केले की खेती करने वाले किसानों, पावरलूम इंडस्ट्री के श्रमिकों से राहुल गांधी सीधे बातचीत करेंगे।
Leave a Reply