-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
अश्विन के झटकों से लंका ढही, सीरीज पर भारत का कब्जा
भारत-श्रीलंका की तीन मैचों की टी 20 सीरीज को भारत ने अंतिम मैच में आसान जीत के साथ कब्जे में लिया। आर अश्विन के शुरूआती झटकों ने लंका को इस कदर तोड़ा कि वह फिर उससे उबर नहीं सके।
श्रीलंका ने टी 20 श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में पहले बल्लेबाजी की लेकिन भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आर अश्विन को पहला ओवर ही थमाकर चकित कर दिया। पहले ओवर में ही दो विकेट लेकर अश्विन ने कप्तान के फैसले को ही साबित करार दिया। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे और तीसरे ओवर में भी एक-एक विकेट लेकर लंकाई टीम को झकझोर कर रख दिया। इससे श्रीलंका टीम उबर ही नहीं सकी और मात्र 82 रन पर सिमट गई।
टी 20 के छोटे से टारगेट का पीछा करने उतरे शिखर धवन और रोहित शर्मा। रोहित केवल 13 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए लेकिन इसके बाद शिखर धवन व अंजिक्य रहाणे ने टारगेट का सफर पूरा किया। धवन ने 46 व रहाणे ने 22 रनों की नाबाद पारियां खेलीं। लंकाई टीम पर इस जीत के साथ ही भारतीय टीम टी 20 की रैंकिंग में नंबर वन के अपने स्थान पर बरकरार रही।




Leave a Reply