-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
MP: स्टेशन मैनेजर का साहस, पटरी से प्लेटफार्म पार कर रही महिला की जान ऐसे बचाई
भोपाल रेल मंडल के होशंगाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला रेल पटरी पार करते हुए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जा रही थी। इस बीच एक यात्री ट्रेन होशंगाबाद स्टेशन से सीधे जाने के लिए क्रास हो रही थी औऱ उसे आते देखकर स्टेशन के मैनेजर देशराज मीना ने महिला की तरफ पटरी पर ही दौड़ लगा दी। उसे प्लेटफार्म पर धकेलकर खुद ऊपर चढ़े। ट्रेन के तेज रफ्तार से गुजरने पर उनकी सांस थम गई।
होशंगाबाद स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक देशराज मीना गुरुवार 10 नवंबर को अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। उसी समय शाम चार बजकर 24 मिनिट पर डाउन ट्रेक से एक ट्रेन सीधे अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए जाने वाली थी। उनके ड्यूटी खत्म करके निकलते समय उन्होंने एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए 65 साल की एक बुजुर्ग महिला को रेल पटरी से जाते देखा। उनकी नजर दूसरी तरफ गई तो डाउन ट्रेक से वही यात्री ट्रेन आ रही थी। उन्होंने बिना कोई समय गंवाए रेल पटरी पर दौड़ लगाई और महिला के पास पहुंचकर उसे प्लेटफार्म की तरफ धकेला। खुद भी प्लेटफार्म पर चढ़ गए।
सेकंड का अंतर रहा नहीं तो दोनों जान गंवा देते
होशंकाबाद स्टेशन प्रबंधक मीना ने अपनी जान की परवाह किए बिना बुजुर्ग महिला की जान बचा ली। मगर उनके साहस में कुछ सेकंडों का अंतर रहा क्योंकि चंद सेकंड की देरी होने पर मीना और महिला दोनों के साथ कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों की जान जा सकती थी। डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने होशंगाबाद स्टेशन प्रबंधक के साहसिक कार्य के लिए उनकी सराहना की है और उनसे इसी उत्साह, लग्न, सतर्कता से काम की अपेक्षा की है।




Leave a Reply