-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में गड़बड़ी की आशंका, नेता प्रतिपक्ष सहित कई कांग्रेस नेताओं की चिंता

कांग्रेस के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में पहुंचने के पहले गड़बड़ी की आशंकाएं जताई जाने लगी हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक जयवर्धन सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं ने महाराजपुर थाना क्षेत्र में डॉ. गोविंद सिंह की यात्रा में हमला किए जाने की घटना के बाद इस तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सफाई दी है कि नेता प्रतिपक्ष पर हमले की घटना दो शराब माफिया की आपसी रंजिश है और इसके बाद भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि आरोपी को कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के समर्थक होने के फोटो वायरल किए हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश में यात्राएं निकाली जा रही हैं और इसी क्रम में महाराजपुर थाना क्षेत्र में भी नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की यात्रा पर मंगलवार को कट्टा लेकर हमला किया गया। इसमें एक कांग्रेस नेता घायल भी हुआ है। इस घटना के बाद अब कांग्रेस हमलावर है और कांग्रेसजन भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में पहुंचने पर गड़बड़ी की आशंकाएं जताई हैं। उन्होंने सरकार से भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों को मध्य प्रदेश में पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
सरकार की सफाई, पलटवार
वहीं, कांग्रेस के इस आरोप पर सरकार की तरफ से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सफाई देते हुए कांग्रेस नेताओं पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को पूरी सुरक्षा दी गई है और यात्रा के दौरान पुलिस उनके साथ पैदल चली। हमले के आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मगर वहीं, उन्होंने इस मामले को शराब माफिया की रंजिश बताया है और यात्रा में ऐसे तत्वों के शामिल होने का तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेसजनों को नसीहत दी है कि वे यात्रा में माफिया को नहीं जोड़ें और जिस उद्देश्य से यात्रा की है, उसकी पूर्ति करें।
हमलावर को भाजपा समर्थक बताया
दूसरी तरफ, कांग्रेस ने भाजपा की साजिश बताया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कुछ फोटो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी जीतू गुर्जर भाजपा नेताओं के एजेंट हैं।
Leave a Reply