-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
उमा भारती का 17 नवंबर से पारिवारिक बंधन से मुक्त होने का ऐलान, विद्यासागरजी ही गुरु

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ऐलान किया है कि 17 नवंबर 2022 से उनके परिवारजन और वे स्वयं सभी बंधन से मुक्त हो जाएंगी। अब उनके गुरु आचार्य विद्यासागरजी महाराज हैं। भारती ने कहा कि आचार्य विद्यासागरजी की आज्ञा से ही वे यह फैसला ले रही हैं।
उमा भारती ने ट्वीट कर अपने फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने अपने 1977 में मां आनंदमयी द्वारा दी गई ब्रह्मचर्य दीक्षा से लेकर 1992 में अपने सन्यास के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अब उनके गुरु आचार्य श्रीविद्यासागरजी महाराज हैं। उनकी आज्ञा से ही वे अब सभी पारिवारिक बंधन से मुक्त हो रही हैं। 30 साल पहले मार्गशीष माह की अष्टमी को सन्यास लिया था और इस बार मार्गशीष माह की अष्टमी 17 नवंबर को आ रही है तो इसी दिन उनके परिवार और स्वयं को बंधन मुक्त हो जाएंगे। भारती ने कहा कि श्रीविद्यासागरजी महाराज की आज्ञा से अब वे दीदी मां कहलाएंगी। उन्होंने कहा कि उनका परिवार व संसार काफी व्यापक हो चुका है।
Leave a Reply