टी 20 वर्ल्ड कपः न्यूजीलैंड को इंग्लैंड ने हराकर आस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ाईं

आस्ट्रेलिया में चल रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज खेले गए ग्रुप एक के दो मैचों ने आस्ट्रेलिया की मुश्किलों को बढ़ा दिया है क्योंकि इनमें न्यूजीलैंड की इंग्लैंड से मिली हार से ब्रिटिश टीम दूसरे और श्रीलंका को अफगानिस्तान पर मिली जीत से उसके खाते में चार अंक हो गए हैं। इन परिस्थितियों में श्रीलंका को इंग्लैंड टीम पर आखिरी मैच में जीत मिली तो आस्ट्रेलिया की फाइनल खेलने की संभावनाएं बन सकती हैं।

आज टी 20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 18.3 ओवर में छह विकेट से हराकर ग्रुप एक में चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया। उसने अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 144 रनों के लक्ष्य को 148 रन पर चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। वहीं, आज के दूसरे मैच में अविजित चल रही न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड ने 20 रनों से हरा दिया। इसके बाद इंग्लैंड अंक तालिका में ग्रुप एक में दूसरे नंबर आ गया है और उसने आस्ट्रेलिया-श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है।
अब इंग्लैंड-श्रीलंका मैच पर निगाहें
अब इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले पर इंग्लैंड-आस्ट्रेलिया और श्रीलंका का फाइनल का रास्ता टिका है। वैसे इस मैच के अलावा न्यूजीलैंड-आयरलैंड और अफगानिस्तान-आस्ट्रेलिया के बीच दो मुकाबले और हैं। इनमें अगर न्यूजीलैंड हार जाती है तो इस ग्रुप में फाइनल का रास्ता और दिलचस्प हो जाएगा। आस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान से हार जाती है और श्रीलंका, इंग्लैंड को हरा देती है तो उसके छह अंक हो जाएंगे तब श्रीलंका ग्रुप में टॉप पर पहुंच सकती है। आस्ट्रेलिया की जीत और श्रीलंका की इंग्लैंड पर जीत की स्थिति में आस्ट्रेलिया सात अंकों के साथ सबसे ऊपर पहुंच जाएगी। मगर न्यूजीलैंड की आयरलैंड से हार मुश्किल लगती है तो ऐसी स्थिति में न्यूजीलैंड अंक तालिका में सात अंकों के साथ टॉप पर ही रहेगी और दूसरे नंबर के लिए इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया-श्रीलंका को आने वाले मैचों की हार-जीत पर नजरें गाड़ना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today