-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः बड़ा उलटफेर कर आयरलैंड सुपर 12 में, वेस्टइंडीज बाहर
आस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज फिर एक बड़ा उलटफेर हुआ है जिसमें दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को आयरलैंड ने सुपर 12 में जाने से रोक दिया है। वेस्टइंडीज को आयरलैंड ने आसानी से हराते हुए सुपर 12 में प्रवेश किया।
टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज क्वालिफायर मैच में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज पर आसान जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 146 रन बनाए जिसमें ब्रेडन किंग की नाबाद 62 रन की पारी रही। वेस्टइंडीज के अन्य बल्लेबाज विशेष कुछ नहीं कर पाए। इससे टीम 146 रन के स्कोर पर टिक गई। जवाबी पारी में आयरलैंड ने धुंआधार बल्लेबाजी की और पॉल स्टर्लिंग-एंड्रयू बलबिरनी की ओपनिंग जोड़ी ने ताबड़तोड़ ढंग से शुरूआत दी। दस रन के औसत से रन बनाते हुए पावर प्ले में स्कोर 60 के ऊपर पहुंचा दिया। पॉल स्टर्लिंग ने नाबाद पारी खेलते हुए 66 रन बनाए। बिलबिरनी ने 37 रन की पारी खेली और वेस्टइंडीज की टीम आयरलैंड के केवल बिलबिरनी को ही आउट कर पाई। इसके बाद लोर्कन टकर ने नाबाद 45 रन की पारी खेलकर पॉल स्टर्लिंग के साथ टीम को जीत दिलाई औऱ आयरलैंड सुपर 12 में पहुंच गई।




Leave a Reply