राम से राहुल के अपनों ने की तुलना तो दिग्गी के भाई लक्ष्मण ने बताया चमचागीरी, जानिये कौन हैं लक्ष्मण सिंह

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा की भगवान राम की अयोध्या से श्रीलंका पदयात्रा से तुलना कर दी गई है जिसको लेकर भारत जोड़ो यात्रा के प्रमुख रणनीतिकार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज व कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने चमचागीरी का नया रिकॉर्ड बता दिया है।

राजस्थान के मंत्री प्रसादीलाल मीणा के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जिस तरह का बयान देकर भगवान राम के अयोध्या से श्रीलंका पैदल जाने से उसकी तुलना कर दी थी, उसे मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने चमचागीरी करार दिया है। लक्ष्मण सिंह का कहना है कि प्रभू श्रीराम की तुलना राहुल गांधी से करके चमचागीरी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए गए हैं। उन्होंने पार्टी के ऐसे नेताओं को नसीहत दी है कि उनके ऐसे बयानों से पार्टी उपहास का केंद्र बिंदु बन जाती है। नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष से ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद की है।
कौन हैं लक्ष्मण सिंह
लक्ष्मण सिंह, मध्य प्रदेश के दस साल मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। दिग्विजय सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रमुख रणनीतिकार भी हैं और वे राहुल गांधी के साथ यात्रा में पहले दिन से चल रहे हैं। लक्ष्मण सिंह और दिग्विजय सिंह भाई होने के बाद भी उनके बीच संबंधों में फासला दिखाई देता है। लक्ष्मण सिंह एक बार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में भी जा चुके हैं और भाजपा से सांसद भी रह चुके हैं। वापस कांग्रेस में आने के बाद दिग्विजय सिंह से उनके संबंध में दूरी दिखाई देती रही और कमलनाथ सरकार बनने के बाद उनकी वरिष्ठता के बावजूद दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को मंत्री बनाया गया। लक्ष्मण सिंह विधायक रहे। लक्ष्मण सिंह ने अपने क्षेत्र के मुद्दों को लेकर एकबार दिग्विजय सिंह के बंगले पर अपने मतदाताओं के साथ धरना तक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today