कांग्रेस ने जनजाति के अपमान की सुपारी ली, एमपी के गृहमंत्री ने मुर्मू पर उदित राज की टिप्पणी पर हमला बोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देश के लोग 70 फीसदी गुजरात का नमक खाते वाले बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा उनके लिए चाटुकार शब्द के इस्तेमाल पर भाजपा हमलावर हुई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस ने जनजाति के लोगों के अपमान की सुपारी ली है। वे अनुसूचित जनजाति का अपमान करते रहते हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीररंजन चौधरी ने जिस तरह की टिप्पणी की थी, वह असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया। जनजाति समाज के लोगों के प्रति कांग्रेस की सोच इसी तरह की है। कांग्रेस जनजाति के लोगों के अपमान का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। कांग्रेस की पूरी थीम ऐसी है। मध्य प्रदेश में भी शिवभानु सिंह सोलंकी, दलबीर सिंह, जमुना देवी और मौजूदा जनजाति के नेताओं का अपमान किया जाता रहा है औऱ हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today