-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
मध्य भारत में मैनिट में TechnoSearch’ 22 आठ-नौ अक्टूबर को, पंजीकरण शुरू
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल आठ अक्टूबर और नौ अक्टूबर को वार्षिक तकनीकी उत्सव, TechnoSearch’ 22 की मेजबानी करेगा। यह दो दिवसीय उत्सव होगा जिसमें विभिन्न सम्मेलनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
TechnoSearch मध्य भारत का सबसे बड़ा वार्षिक तकनिकी उत्सव है और 2000 से प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। प्रत्येक वर्ष 25000 से अधिक श्रोता
उपस्थित होने के साथ, पूरे भारत के छात्र अपनी उपस्थिति के लिए पंजीकरण करते हैं। आयोजन की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टेक्नो सर्च की छत्रछाया में 100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस 2 दिवसीय उत्सव में कई तकनीकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ ‘रोबोफिएस्टा’,’कोडाक्रोम’, हैकथॉन, ‘स्वांग’ और भी बहुत कुछ शामिल होंगे। इन आयोजनों के बीच, इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रूबरू की गिग-ए-नाइट 9.0, ईडीएम नाइट और कलात्मक रात होगी।
छात्र परिषद, मैनिट भोपाल को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि पसंदीदा गायक अर्जुन कानूनगो TechnoSearch’22 का हिस्सा बनेंगे और वे नौ अक्टूबर 22 को इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। विभिन्न कार्यक्रमों और प्रदर्शनों के पास के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट: http://www.technosearchnitb.com पर शुरू हो गए हैं|




Leave a Reply