मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों से राहत राशि और उसमें आई परेशानियों को लेकर सीधी बात की। सीएम ने बताया कि उन्होंने आज उनके खातों में राहत राशि को डाला है और उनके खाते में राशि पहुंच गई है।
सीएम चौहान ने बाढ़ राहत वितरण के सिंगल क्लिक कार्यक्रम में गुना के एक हितग्राही से सीधी बात करते हुए पूछा कि उन्होंने कौन सी फसल लगाई थी और बाढ़ में उनकी फसल को कितना नुकसान हुआ था। नुकसान के लिए सर्वे में कोई परेशानी तो नहीं हुई। हितग्राही ने सीएम को उनके सवालों के जवाब दिए और कहा कि उन्हें अभी तक कोई दिक्कत नहीं आई है। गौरतलब है कि इस साल मध्य प्रदेश में बाढ़ के कारण कई जिलों में किसानों की फसल बरबाद हो गई और मकानों व पशुधन की क्षति हुई है। इस बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत राशि वितरण के लिए आज सिंगल क्लिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
Leave a Reply