-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
एमपी के दस विधायक दिल्ली जाएंगे, बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष के दिग्विजय सिंह के नामांकन पत्र में प्रस्तावक

कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए दिग्विजय सिंह शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं और इसके लिए मध्य प्रदेश से 10 विधायकों के साथ नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश विधानसभा डॉ. गोविंद सिंह दिल्ली जा रहे हैं। ये विधायक दिग्विजय सिंह के नामांकन पत्र में प्रस्तावक बनेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में दिग्विजय सिंह का नाम राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आगे आ गया है। उनके कल नामांकन पत्र भरने की पूरी संभावना जताई जा रही है। नेता प्रतिपपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने निर्देशित किया है कि वे दस विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंचे। वहां दिग्विजय सिंह के नामांकन पत्र भरने की स्थिति में मध्य प्रदेश के विधायकों को प्रस्तावक के रूप में शामिल किया जाएगा।
चिदंबरम की लंबी मुलाकात
दिग्विजय सिंह आज दिल्ली में हैं और उनसे उनके निवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मुलाकात की। इन नेताओं के बीच लंबी मुलाकात चली। गहलोत के राजस्थान नहीं छोड़ने के संकेतों के बाद अब दिग्विजय सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करना लगभग तय माना जा रहा है।
दूसरे प्रत्याशी थरूर होंगे
कांग्रेस अध्यक्ष के दूसरे प्रत्याशी के पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर होंगे क्योंकि वे काफी समय पहले ही अपने चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। वे भी शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल करेंगे। आठ अक्टूबर को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की कोशिशें शुरू हो सकती हैं।
Leave a Reply